{"_id":"678d4e524f04379bdc05405c","slug":"people-looked-restless-after-tent-caught-fire-in-mahakumbh-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-127974-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महाकुंभ में टेंट में आग लगने पर लोग दिखे बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महाकुंभ में टेंट में आग लगने पर लोग दिखे बेचैन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाकुंभ के सेक्टर 19 में आग लगने की खबर मिलते ही वहां गए लोगों के परिजन बेचैन हो गए। उन्होंने परिवार वालों को फोन कर उनका हाल जाना। उनके सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद राहत की सांस ली।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में पुण्य स्नान के लिए यहां से सैकड़ों लोग प्रतिदिन जा रहे हैं। कुछ लोग कल्पवास भी कर रहे हैं। रविवार को जैसे ही लोगों को जानकारी हुई कि महाकुंभ के सेक्टर-19 में शिविर के अंदर रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट होने से आग लग गई, वे चिंतित हो उठे। महाकुंभ गए अपने परिजन को फोन कर उनका हाल जाना। कुंभ की घटना के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया और यहां के लोगों के बारे में सूचना एकत्रित करने लगा। जनपद के किसी भी क्षेत्र से किसी व्यक्ति के प्रभावित न होने जानकारी पर प्रशासन राहत में रहा। बावजूद इसके प्रशासनिक अफसर प्रयागराज प्रशासन से संपर्क स्थापित किए है।
-- -- -- --
महाकुंभ में आग लगने की घटना से यहां के किसी भी व्यक्ति के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है। महाकुंभ प्रशासन से संपर्क बना हुआ है। मजिस्ट्रेट के रूप में राघवेंद्र सिंह की तैनाती की गई है। किसी व्यक्ति का महाकुंभ गए अपने परिजन से संपर्क नहीं हो पा रहा है या कोई आशंका है तो 9580525227 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी