{"_id":"66eb6e2fd79e688ce0072334","slug":"people-have-been-craving-for-drinking-water-for-three-days-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-121057-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन दिनों से पेयजल के लिए तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन दिनों से पेयजल के लिए तरस रहे लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। यहां की जनता को जल संस्थान कई वर्षों से पानी मुहैया कराने में फिसड्डी साबित हो रहा है। तीन दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से लोग परेशान हैं।
जल संस्थान ने स्टेशन रोड पर दो टंकियों का निर्माण कराने के साथ कई जगह ट्यूबवेल लगवाए हैं। लेकिन, कभी मोटर जलने तो कभी बिजली न आने या माताटीला बांध में चोई फंसने, तो कभी लाइन फटने आदि के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। बारिश के मौसम में जब जनता को शुद्ध पानी की आवश्यकता होती है, तब तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोगों का आरोप है कि यहां तैनात अवर अभियंता कभी नहीं आते और न ही जनता की समस्या के निदान के प्रति संजीदा हैं।