{"_id":"5f8212218ebc3e9bb350b3e2","slug":"people-disturb-for-petrol-pump-to-central-bank-damage-road-taldehate-news-jhs1783415137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से रानीपुरा तक सड़क पर डली गिट्टी से परेशान है जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से रानीपुरा तक सड़क पर डली गिट्टी से परेशान है जनता
विज्ञापन
तालबेहट। तालबेहट से ललितपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप से सेंट्रल बैंक तक अभी कुछ माह पहले डाली गई गिट्टी राहगीरों और जनता के लिए मुसीबत साबित हो रही हैं। इस मार्ग पर आए दिन वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, सड़क पर दिन भर उड़ती धूल जनता के लिए मुसीबत पैदा कर रही हैं। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए उक्त छूटी सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की हैं।
तालबेहट में टेकरी कट से तरगुवा तक का पूरा मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पीडब्लूडी ने उक्त मार्ग की मरम्मत करवा दी थी, परंतु धन अभाव में पेट्रोल पंप से सेंट्रल बैंक के मध्य का भाग रह गया था। जिसके बाद जनता ने काफी बबाल काटा। जिस पर कुछ माह पहले विभागीय अधिकारियों ने उक्त मार्ग पर गिट्टी डलवा दी। यही गिट्टी जनता के लिए नासूर साबित हो रही हैं। मार्ग पर डाली गई गिट्टी कई जगह से उखड़ गई हैं। जिससे इस मार्ग पर वाहन चलाना मुसीबत भरा हो रहा हैं। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को और भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। उक्त मार्ग पर प्रति दिन कई वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहें हैं। वही मार्ग पर दिन भर उड़ती धूल जनता के लिए परेशानी पैदा कर रही हैं। लोगों ने इस मार्ग के निर्माण की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया हैं।
गिट्टी के कारण बच्चें घर से बाहर नहीं निकल पा रहें है। हम लोगों ने हजारिया महादेव मंदिर तक जाना तक बंद दिया हैं।
- रामदेवी, रानीपुरा
धूल के कारण मोहल्ले के लोग आंखों की बीमारी सहित कई अन्य बीमारियों का सामना कर रहें हैं। वही विभागीय अधिकारी जनता की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहें हैं।
विज्ञापन
अंगूरी गुप्ता, रानीपुरा
सड़क ठीक न होने के कारण दुकान पर ग्राहक कम आ रहें हैं। कभी कभी तो इतनी अधिक धूल उड़ती है किया गया काम फिर से करना पड़ता हैं।
अभिषेक झॉ, मोटर मिस्त्री
सड़क पर उड़ती धूल के कारण चॉट का ठेला लगाना मुश्किल हो गया था। इसके कारण ठेला लगाने का स्थान बदलना पड़ा।
संदीप दीक्षित, निवासी पेट्रोल पंप