{"_id":"65a0368a3f5c205cc30b8cd4","slug":"people-are-not-getting-drinking-water-since-last-two-days-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-8797-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो दिन से जनता को नहीं मिल रहा है पानी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो दिन से जनता को नहीं मिल रहा है पानी का पानी
विज्ञापन
तालबेहट। फिल्टर पर पंप खराब होने के कारण दो दिन से पानी के लिए परेशान हैं। इससे लोगों में रोष है।
जल संस्थान पिछले कुछ समय से लोगों को पानी मुहैया कराने में असफल साबित हो रहा है। कभी पाइप लाइन खराब होने और कभी बिजली न मिलने के कारण पानी की आपूर्ति ठप रहती है। दो दिन से माताटीला फिल्टर पर पम्प खराब होने की बात कह कर जल संस्थान जनता को पानी मुहैया नहीं करा पा रहा है। जनता पानी के लिए परेशान है। लोगों ने माताटीला फिल्टर पर दो पम्पों की व्यवस्था कराने की मांग की है।
-- जल संस्थान पिछले कई दिनों से पानी उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रहा है। जिसके चलते लोगों को अपने घरों में बोर कराने के लिए मजबूर होना पड़ा है। - प्रदीप नायक, निवासी हटवारा
-- नगर के सरफयाना मोहल्ला सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी की आपूर्ति वैसे ही कम होती है। सर्दियों में भी जल संस्थान पानी मुहैया कराने में असमर्थ है। - मनोज जैन, निवासी सरफयाना
विज्ञापन
-- माताटीला फिल्टर पम्प पर लगा पम्प खराब हो गया है। इसे सही कराया जा रहा है। शुक्रवार को पानी मिलने की संभावना है। - अभिलेष कुमार अवर अभियंता जल संस्थान