{"_id":"67b0d72546a3d212e6014b6f","slug":"peanuts-being-sent-to-bareilly-due-to-warehouse-not-being-empty-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-129687-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोदाम खाली न होने से बरेली भेजी जा रही मूंगफली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोदाम खाली न होने से बरेली भेजी जा रही मूंगफली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 1,35,000 क्विंटल मूंगफली की खरीद विभिन्न क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से की गई थी। इसका कुछ हिस्सा गोदामों में रखवाया गया था। अब गोदाम खाली न होने से शासन के निर्देश पर बाकी मूंगफली बरेली भेजी जा रही है।
क्रय केंद्रों पर मूंगफली की खरीद 19 दिसंबर तक की गई थी। इसके बाद केंद्रों पर पहले से पहुंचे 2324 किसानों की मूंगफली की तुलाई करवाकर रखवा ली गई थी। बाद में जनवरी में इन किसानों से 4900 क्विंटल मूंगफली की खरीद की गई थी। मूंगफली की कुल खरीद 1,35,000 क्विंटल हुई थी। अब तक 82 हजार 600 क्विंटल मूंगफली का उठान कराकर अलग-अलग गोदामों में रखवा दिया गया है। जनपद में सभी गोदाम भरने के बाद अब बची हुई 52,400 क्विंटल मूंगफली बरेली भेजी जा रही है।
उठान के बाद होती है भुगतान की प्रक्रिया : क्रय केंद्रों पर खरीद के बाद एजेंसियां मूंगफली का उठान करती हैं और उसका डाटा दिल्ली और वहां से लखनऊ मुख्यालय भेजा जाता है। इसके बाद किसानों को उनसे खरीद की जाने वाली मूंगफली का भुगतान किया जाता है। अब तक 2352 किसानों को तीस करोड़ तीस लाख का भुगतान किया जा चुका है। बाकी के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।