फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   peacock died

मोर व मोरनी की संदिग्ध मौत, दो मोरनी का चल रहा इलाज

Wed, 02 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 02 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
peacock died
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत एक मोर व मोरनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि दो अन्य मोरनी का उपचार चल रहा है। सामाजिक वानिकी प्रभागीय निदेशक ने घटना स्थल का मुआयना किया। प्रथम दृष्टया कीटनाशक खाने से मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


मुहल्ला खिरकापुरा स्थित कंचनघाट मंदिर पर मोर अपना बसेरा बनाए हुए थे। सोमवार को कीटनाशक खाने से एक मोर बीमार हो गया, जिस पर मंदिर के पुजारी ने प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, देर रात्रि एक मोर व मोरनी की मौत हो गई, जबकि, दो मोरनी अचेत अवस्था में सुबह पाई गईं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


सामाजिक वानिकी प्रभागीय निदेशक वीके जैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौत के कारणों तक पहुंचने का प्रयास किया। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अचेत अवस्था में मिली दो मोरनी का उपचार कराया जा रहा है। वर्तमान में उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। डीएफओ का कहना है कि प्रथमदृष्टया कीटनाशक खाने से मौत होने की स्थिति समझ में आ रही है। इस मामले में गहराई से छानबीन की जिम्मेदारी ललितपुर रेंजर व एसडीओ को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed