{"_id":"65bff577a6c26825ee088910","slug":"pea-and-lentil-crops-affected-by-frost-farmers-worried-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-109871-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मटर व मसूर की फसलें तुषार से प्रभावित, चिंता में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मटर व मसूर की फसलें तुषार से प्रभावित, चिंता में किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीते माह सर्द हवाएं चलने से मटर व मसूर की फसलें प्रभावित हो गई हैं। दलहनी फसलें सिकुड़ गई हैं। किसानों का कहना कि अब पैदावार ठीक होना तो दूर लागत निकालना मुश्किल हो गया है। नाराहट, मड़ावरा व महरौनी क्षेत्र में मटर की फसल की फलियां सूखी हैं। कुछ क्षेत्रों में फूल आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि मटर व मसूर की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। अब मौसम साफ नहीं रहा तो बीज की लागत तक नहीं निकलेगी। उन्होंने फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा व क्लेम राशि दिलाए जाने की मांग की है।
-- -
मटर की फसल समय से पहले ही पक गई है। इसकी फलियों में दाना तक नहीं है।
- राजू विश्वकर्मा
-- -
मटर की फसल में फलियां पूरी तरह से खराब हो गई हैं। पैदावार न के बराबर होगी, ऐसे में लागत निकलना मुश्किल है।
- छिद्दू कुशवाहा
-- -
खराब मौसम से मटर की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। अब फिर से आर्थिक तंगी हो जाएगी।
- प्रेम कुशवाहा
-- -
दलहनी फसलें पूरी तरह से खराब हो गई हैं। मटर व मसूर की फसल में फलियां तो लगीं, लेकिन इनमें दाना नहीं है।
- राघवेंद्र सिंह
-- -
बीते माह में लंबे समय तक छाए रहे कोहरे व अधिक सर्दी से कुछ क्षेत्रों में मटर की फसल में शिकायतें आ रही हैं। दाना छोटा हो गया है। क्रॉप कटिंग में पैदावार में कमी होने पर किसानों को बीमा क्लेम का लाभ दिलाया जाएगा।
- राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी