फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Payment of Rs 7 crore made for pending material in MNREGA work

Lalitpur News: मनरेगा के काम में लंबित चल रहे सामग्री का सात करोड़ रुपये का हुआ भुगतान

Tue, 05 Aug 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 7 crore made for pending material in MNREGA work
ललितपुर। पिछले तीन वर्षों से मनरेगा विभाग में होने वाले कार्यों के निर्माण में लंबित चल रहे सामग्री के करीब 7.50 करोड़ में से सात करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई। उक्त धनराशि का भुगतान प्रधान और बिल्डरों को कर दिया गया है। भुगतान मिलने से मनरेगा में निर्माण कार्य कराने वाले प्रधान व बिल्डरों को राहत मिली है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गांव में ही काम देने के लिए मनरेगा योजना संचालित की जा रही है। जिले में करीब 1.75 लाख जाॅबकार्ड हैं। जिसमें 1.30 लाख सक्रिय जॉबकार्ड धारक है। जॉबकार्ड धारकों को ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में काम दिया जाता है। जिसके लिए शासन द्वारा निर्धारित 252 रुपये प्रतिदिन के1 हिसाब से मजदूरी उनके खातों में भेजी जाती है। ग्राम पंचायतों में कच्चे मिट्टी के कार्यों के अलावा पक्के निर्माण वाले कार्य भी कराए गए। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए गए पक्के निर्माण में सामग्री का भुगतान नहीं किया गया था। मनरेगा के कार्यों में सामग्री के भुगतान न होने से ग्राम प्रधान परेशान होने लगे थे। हाल ही में शासन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बकाया चल रहे करीब साढ़े सात करोड़ रुपये में से सात करोड़ रुपये की धनराशि जनपद के लिए जारी की। उक्त धनराशि के मिल जाने से ग्राम प्रधान व बिल्डरों को राहत मिली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सामग्री का और लंबित चल रहा भुगतान भी अब जल्द होने की उम्मीद है। हालांकि मनरेगा में काम करने वाले जॉबकार्ड धारक श्रमिकों की मजदूरी समय-समय पर उनके खातों में शासन के द्वारा पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

-------
मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में सामग्री का भुगतान लंबित चल रहा था। वित्तीय वर्ष 2023-24 का भुगतान के लिए हाल ही में शासन ने सात करोड़ रुपये जिले के लिए जारी किया। जिसका भुगतान कर दिया गया है। शेष लंबित चल रहा भुगतान के लिए जल्द ही धनराशि जारी होने की उम्मीद है। -रमेश कुमार यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed