फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Patna sub health center was closed for two decades

Lalitpur News: दो दशक से बंद पड़ा पटना उप स्वास्थ्य केंद्र

Wed, 11 Jun 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Patna sub health center was closed for two decades
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पटना उपस्वास्थ्य केंद्र एक दशक से बंद पड़ा है। यहां पर प्रसव व टीकाकरण तो दूर, स्वास्थ्य केंद्र को खोला तक नहीं गया है। अनदेखी के चलते झाड़ियां खड़ी हुई हैं तो कक्षों में भी गंदगी पड़ी हुई है। वर्तमान में अन्ना जानवरों का अड्डा बनकर रह गया है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्राम पटना में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए लाखों रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया था। इसमें गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का टीकाकरण, प्राथमिक जांच की सुविधा, आवश्यक दवाइयां वितरित किए जाने की सुविधा की गई थी। निर्माण के समय क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

लेकिन, निर्माण के दो दशक बाद स्वास्थ्य सेवाएं तो दूर केंद्र को खोला तक नहीं गया है। ऐसे में भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो गया है। शौचालय व कक्षों के गेट तक गायब हो गए हैं। सफाई न होने से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। नियमित न खुलने से अब अन्ना जानवरों का अड़्डा बन गया है। परिसर में पानी तक की सुविधा नहीं है। इकलौता हैंडपंप भी खराब पड़ा हुआ है। गांव की महिलाओं व शिशुओं का टीकाकरण एएनएम के माध्यम से गांव में ही कर दिया जाता है। ऐसे में उप स्वास्थ्य केंद्र शोपीस साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed