{"_id":"6af3726ea744ef6142045c74","slug":"patient-jumps-from-third-floor-of-medical-college-condition-critical-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166535-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
विज्ञापन
घायल मरीज अमित सेन। संवाद
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भर्ती एक 20 वर्षीय मरीज ने 300 बेड भवन की तीसरी मंजिल से रैंप के रास्ते नीचे छलांग लगा दी। वह भूतल पर बने गड्ढे के पास जा गिरा। उसके दोनों पैरों और सिर में गंभीर चोटें आईं। कर्मचारियों ने तत्काल उसे इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। घटना के समय मरीज के साथ आए तीमारदार वार्ड में मौजूद नहीं थे। रैंप की दीवार की ऊंचाई और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के प्राणपुरा गांव निवासी अमित सेन (20) को सोमवार दोपहर अधिक दवाइयां खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे 300 बेड भवन की तीसरी मंजिल स्थित सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया था। उसके साथ भाई अजय सेन समेत दो तीमारदार थे।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका भाई और दूसरा तीमारदार चाय पीने के लिए वार्ड से बाहर चले गए। इसी दौरान अमित पलंग से उठकर रैंप की ओर चला गया। वहां वह दीवार पर चढ़ा और नीचे छलांग लगा दी। तीसरी मंजिल से गिरने के कारण उसके दोनों पैरों और सिर में गंभीर चोटें आईं। कर्मचारियों ने उसे तत्काल इमरजेंसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बेड पर नहीं मिला तो परिजनों ने की तलाश
अमित के भाई अजय सेन ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है और ग्वालियर में उसका उपचार चल रहा है। अधिक दवाइयां खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सुबह वह और एक अन्य तीमारदार चाय पीने गए थे। लौटे तो अमित बेड पर नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद वे बाहर बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर भी उसे तलाशने लगे। इसी दौरान सूचना मिली कि अमित इमरजेंसी में है। वहां पहुंचने पर वह गंभीर रूप से घायल मिला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रैंप पर तीन फीट ऊंची दीवार, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
मेडिकल कॉलेज के रैंप पर भूतल के पास का हिस्सा पूरी तरह बंद है, लेकिन ऊपर की ओर केवल करीब तीन फीट ऊंची दीवार बनी है। मरीज इसी दीवार पर चढ़कर नीचे गिर गया। घटना के बाद रैंप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह भी है कि मरीज वार्ड से निकलकर रैंप तक पहुंचा और दीवार पर चढ़ गया, लेकिन किसी कर्मचारी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मध्यप्रदेश के चंदेरी अंतर्गत प्रानपुरा निवासी मरीज को अधिक दवाइयां खाने से बिगड़ी हालत के चलते भर्ती किया गया था। सुबह रैंप के पास दीवार पर चढ़ कर नीचे कूद गया। इसको झांसी रेफर किया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज