{"_id":"61ec5d6c7c3dc567215991c8","slug":"patchwork-done-in-haste-on-gauna-jamni-dam-road-got-washed-away-in-rain-lalitpur-news-jhs2136332118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौना जामनी बांध मार्ग पर जल्दबाजी में कराया पैचवर्क बारिश में धुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौना जामनी बांध मार्ग पर जल्दबाजी में कराया पैचवर्क बारिश में धुला
विज्ञापन
डोंगरा खुर्द (ललितपुर)। सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से मड़ावरा-मदनपुर मार्ग को जोड़ने वाला गौना जामनी बांध की सड़क फिर खस्ताहाल हो गई है। इस सड़क पर दिसंबर में पैचवर्क कराया गया था लेकिन बीते दिनों हुई मामूली बारिश में ही इसकी गुणवत्ता की कलई खुल गई। सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की सड़क मरम्मत के कार्य में गुणवत्ता का ध्यान न रखने के कारण पैचवर्क एक माह भी नहीं चला और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी सागर से ललितपुर मदनपुर मार्ग को जोड़ने वाला गौना जामनी बांध मार्ग क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण मार्ग है जो पिपरट के पास ललितपुर-मदनपुर मार्ग को जोड़ता है। साथ ही गौना जामनी बांध मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचने के लिए काफी सुलभ बनाता है लेकिन इस मार्ग की हालत खराब है जिससे इस मार्ग से होकर गुजरने वाले यात्रियों वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की गिट्टी उखड़ गई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दिसंबर माह में इस सड़क पर पैचवर्क किया गया था लेकिन एक माह भी सड़क नहीं टिक पाई जनवरी माह में हुई थोड़ी सी बारिश से ही सड़क उखड़ गई और जगह जगह गड्ढे हो गए जिससे आवागमन में राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से हाल ही में कराए गए पैचवर्क के कार्य की जांच कराने एवं सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
वाहन चलाते समय साइट देने में दिक्कत आती है और दुर्घटना का भी हर बना रहता है। इस ओर विभागीय अधिकारियों ध्यान देना चाहिए। -दीपक माली, कार चालक
इस सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन रहता है लेकिन सङ़क खराब होने की वजह से लोगों को निकलते समय बहुत दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।-अमर पाल सिंह
जामनी बांध गौना सड़क की मरम्मत के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया जिससे कुछ ही दिनों सड़क खराब हो गई और वाहन चालकों परेशानी होने लगी।-पंकज दुबे
विज्ञापन
गौना जामनी बांध सड़क के एक महीने पहले गड्ढा भरे गए थे लेकिन कुछ दिनों हुई जरा सी बारिश में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे परेशानी हो रही है। -छोटू त्रिपाठी
सड़क पर कराया गया पैचवर्क बारिश में उखड़ने की जानकारी मिली है। वह इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराने के साथ ही पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को भी पत्र भेज रहे हैं। -डॉ. रवि प्रताप सिंह, एसडीएम पाली
-----------------------