फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   passing is difficult in mud filled roads

शहर की गलियों में कीचड़ से निकला हुआ मुश्किल

Tue, 09 Jun 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
passing is difficult in mud filled roads
ललितपुर। शहर के कई रास्तों में सड़क नहीं डल पाई है। ऐसे में लोगों को कच्चे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति वार्ड नंबर आठ जुगपुरा के कई कच्चे रास्तों की है। जहां पर नाली, सड़क के अभाव में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं और खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ जुगपुरा बीते वर्षों में ग्राम पंचायत से नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुआ है। लेकिन, अब तक मोहल्ले को नगर निकाय की सुविधाएं मुहैया नहीं हो सकी है। यहां पेयजल की सुविधा के लिए वार्डवासी हैंडपंप पर निर्भर हैं। पानी के लिए अब तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं घरों तक आवाजाही को रास्तों में सड़क तक नहीं बन सकी है। इससे लोगों को कच्चे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कच्चे रास्तों से भारी वाहन व ट्रैक्टरों की आवाजाही से गड्ढों में तब्दील हो रहे हैं। रही-सही कसर को घरों से निकलने वाले दूषित पानी ने पूरा कर दिया है। सड़क व नाली के अभाव में पानी के निकासी की सुविधा नहीं है। इससे नाली का पानी रास्तों में जमा हो रहा है। वाहनों के निकलने पर रास्ते में फैला जाता है।
विज्ञापन

लोगों को रास्ते में निकलते समय गिरने का भय बना हुआ है। ऐसी ही स्थिति मदनलाल के घर के बगल में है। जहां पर पीछे रहने वाले लोगों के लिए रास्ता है, लेकिन इसमें सड़क नहीं है। गंदे पानी की निकासी की सुविधा के लिए नाली का निर्माण नहीं हो सका है। इससे पानी रास्ते में ही जमा हो गया है। अब यहां के निवासी दीवारों के किनारों से निकल ररे हैं। बच्चों को निकलने में परेशान होना पड़ रहा है। कई बार तो दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। जुगपुरा मुख्य मार्ग से अंदर को गए कई रास्तों का भी यही हाल है। रास्ते में जमा दूषित पानी आसपास के लोगों केे बदबू दे रहा है। मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के बगल में ही नाली का दूषित पानी जमा हो रहा है। इससे बदबू आती है। मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। नाली का निर्माण कराया जाए।
- भागीरथ चौधरी
सड़क से घर तक जाने के लिए कच्चा रास्ता है, नाली नहीं होने के कारण दूषित पानी रास्ते में जमा हो रहा है। इससे निकलश्ने में दिक्कत हो रही है।
- शिवम् यादव
गर्मी के मौसम में रास्ते में गड्ढों में ही पानी जमा है, लेकिन बरसात के मौसम में कीचड़ हो जाता है। इससे निकलना मुश्किल होता है। वाहनों की निकासी नहीं हो पाती है।
- राजपाल प्रजापति
जुगपुरा में कच्चे रास्ते में नाली के पानी जमा होने की जानकारी हुई है। यहां पर मिट्टी डालकर पानी की निकासी कराई जाएगी।
- एसपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed