फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passengers kept waiting at the station overnight, the train came in the morning

Lalitpur News: रातभर स्टेशन पर यात्री करते रहे इंतजार, सुबह आई ट्रेन

Mon, 02 Jan 2023 09:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Passengers kept waiting at the station overnight, the train came in the morning
ललितपुर। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस जहां 2.33 घंटा लेट आई। वहीं श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन 8.48 घंटे की देरी से आई। ट्रेन के इंतजार में यात्री रात से लेकर सुबह तक बैठे रहे।
विज्ञापन

कोहरे के चलते लगातार ट्रेनें लेट हो रही हैं। रविवार की रात में 10.40 बजे आने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस 8.48 घंटा लेट होकर सोमवार को सुबह 7.28 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशन पर ठंड में ठिठुरकर ट्रेन आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ से भोपाल की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस 3.41 घंटा, मालवा एक्सप्रेस 3.35 घंटा, मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस सवा घंटा, पठानकोट एक्सप्रेस 3.03 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस 3.03 घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस 2.23 घंटा, पंजाब मेल दो घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटा, समता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही। वहीं सोमवार रात में पातालकोट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सचखंड एक्सप्रेस सात घंटे, झेलम एक्सप्रेस सवा घंटे, भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस दो घंटा, राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस 4.45 घंटे लेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed