फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passengers getting injured due to digging on platform 3 of Dhaura station

Lalitpur News: धौर्रा स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर खुदाई से यात्री हो रहे चोटिल

Sun, 18 Feb 2024 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Passengers getting injured due to digging on platform 3 of Dhaura station
जाखलौन-ललितपुर। धौर्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बनी नाली ट्रेन में चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों के लिए दुर्घटना का सबब बन रही है। ठेकेदार ने दो महीने पहले नाली की खुदाई करवाई थी, लेकिन इसके बाद इसे भरा नहीं गया। प्लेटफॉर्म पर अधूरे कार्य से यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मेमो ट्रेन आने-जाने के समय दिन का उजाला रहता है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी पठानकोट एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान आती है। छह बजकर 20 मिनट पर जब यह ट्रेन पहुंचती है, उस समय प्लेटफार्म पर अंधेरा रहता है और कई यात्री चोटिल हो रहे हैं। रेलवे विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

----------------
करीब दो माह से इसी तरह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी यात्रियों के साथ हादसा हो सकता है।-पारस शर्मा, यात्री
-------------
रेलवे की लापरवाही से कभी भी हादसा हो सकता है। धौर्रा रेलवे स्टेशन पर इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।-लालता प्रसाद यात्री
--------------
ट्रेन में बैठने पर गिरने का डर लगा रहता है। बीच में नाली होने से दिक्कत आती है। रेलवे प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। -गोविंद सिंह यात्री
--------------
उम्र के हिसाब से मुझे बहुत समस्या आती है। रेलवे से कहना चाहेंगे, जल्द प्लेटफॉर्म नंबर तीन का कार्य करवा दें। हाकिम सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed