फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   passenger are suffering

Lalitpur News: पंखे बंद पड़े तो वाटर टैब में नहीं लगी टोंटी

Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
passenger are suffering
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक के विस्तारीकरण के बाद टिनशेड तो लगा दिया गया, लेकिन कई सुविधाएं न होने से यात्री परेशान हैं। वाटर टैब में नलों की टोटियां नहीं लगी हैं तो पंखे बंद पड़े हुए हैं। जबकि, कुछ वाटर टैब में गंदगी पसरी है।
विज्ञापन

टीकमगढ़ रेल लाइन के लिए प्लेटफार्म एक का विस्तारीकरण करते हुए लंबाई बढ़ा दी गई है। टिनशेड लगाने का काम भी तीन माह पहले पूरा हो गया है। साथ ही पंखे, ट्यूबलाइट भी लगे हैं। कोच डिस्प्ले भी लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को ट्रेन के कोचों की सही स्थिति का पता लग सके। टिन शेड के नीचे पांच वाटर टैब और एक दिव्यांग वाटर टैब बनाया गया है, लेकिन तीन वाटर टैब और वाटर कूलर के लिए बनाए वाटर प्वाइंट में नलों की टोटियां नहीं लगाई गई हैं, इससे यात्रियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आधा दर्जन से अधिक पंखों को भी अब तक बिजली से नहीं जोड़ा गया है। साथ ही वाटर टैब को लोग थूकदान के रूप में उपयोग कर रहे हैं, जिससे यहां गंदगी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जल्द ही वाटर टैब में शेष नलों की टोंटी लगाई जाएगी। पंखों व लाइट के सभी कनेक्शन हो रहे हैं।
-मनोज कुमार, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed