{"_id":"5fcbe4a68ebc3ecf9861bbb0","slug":"parivah-department-not-has-bus-sanchalan-time-table-lalitpur-news-jhs182764459","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग के पास नहीं हैं बसों के संचालन की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग के पास नहीं हैं बसों के संचालन की समय सारिणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिवहन विभाग के पास ही बसों के संचालन की समय सारणी उपलब्ध नहीं है जबकि विभाग द्वारा इन्हें परमिट जारी किए जाते हैं। इससे बस संचालक मनमानी बरत रहे हैं, वे गंतव्य तक न पहुंचकर बीच रास्ते से ही वापस लौट जाती हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को परेशान होकर भुगतना पड़ता है। जनपद में परिवहन विभाग द्वारा भले ही यातायात सुगम बनाने के लिए 164 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कई बसेें जिले के समीपवर्ती मध्यप्रदेश के सागर, टीकमगढ़, अशोक नगर, गुना, शिवपुरी, दतिया आदि जिलों के लिए चल रहीं है। इससे बस स्टैंड को अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्र कस्बा के लिए भी बसों का संचालन हो रहा रहा है।
लेकिन बस स्टैंड पर बसों के संचालन की समय सारिणी नहीं लगाई गई है। इतना ही नहीं परिवहन विभाग के पास भी बसों के संचालन की समय सारिणी नहीं है। ऐसे में जब जिम्मेदारों के पास ही बसें चलने की समय सारिणी नही हैं तो संचालन होने की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
बस स्टैंड पर बसों के संचालन की सूची न होने से बसों की जानकारी नहीं हो पाती है। बस संचालक मनमाने समय पर संचालित कर रहे हैं। प्यारेलाल कुशवाहा
जब जिम्मेदार अधिकारियों के पास संचालन की सूची नहीं है, तो बस का संचालन नियमित कैसे हो सकेगा। राजेश कुमार
सवारियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर समय सारिणी लगाई जाए। जिससे यात्रियों को बसों के आने जाने की जानकारी हो सके। अभिषेक तिवारी
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कई बसों का संचालन बंद है। बसों की जांच की जाएगी, जिसमें गलत समय पर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र कुमार अग्रवाल प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी/यात्रीकर अधिकारी