{"_id":"6791357cb42be48e6f058601","slug":"parents-will-be-made-aware-that-children-should-not-miss-school-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128146-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बच्चों का न छूटे स्कूल... अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बच्चों का न छूटे स्कूल... अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बच्चों का स्कूल न छूटने पाए, इसके लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में शारदा कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अभिभावक भी शामिल होंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव में वृद्धि के साथ बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम वर्क की भावना विकसित करने के लिए कई कोशिशें कर रहा है। अब परिषदीय विद्यालयों में संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। संगोष्ठी में आउट ऑफ स्कूल की परिभाषा और शिक्षकों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों और प्रयास पर चर्चा होगी।
संगोष्ठी में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के अभिभावक शामिल रहेंगे और उनसे शिक्षा के महत्व, नियमित उपस्थिति की आवश्यकता तथा ड्राप आउट होने के दुष्प्रभाव पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान बच्चों व अभिभावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। आउट ऑफ स्कूल बच्चों में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चे सम्मानित किए जाएंगे। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की 50 व 100 मीटर की दौड़, कक्षा छह से आठ के बच्चों के लिए 100 व 200 मीटर की दौड़ कराई जाएगी। रिले दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।
-- -- -- --
छात्र-छात्राओं में बढ़ाया जाएगा रचनात्मक कौशल : छात्र-छात्राओं में रचनात्मक कौशल बढ़ाने के लिए रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। सांस्कृतिक विषयों पर आधारित नाटक, कहानी लेखन प्रतियोगिता होगी।