{"_id":"69fe49e6ecead4bc1a0fca66","slug":"parents-must-stop-children-from-bathing-in-rivers-and-ponds-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-156048-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नदी, तालाब में स्नान करने से रोकें अभिभावक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नदी, तालाब में स्नान करने से रोकें अभिभावक : डीएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तालबेहट तहसील क्षेत्र के हर्षपुर गांव में बृहस्पतिवार को राजघाट नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है।
उन्होंने कहा कि पानी में डूब रहा व्यक्ति घबराएं नहीं, शांत रहें। अपने सिर को ऊपर की ओर रखे, बैग व जूते जैसी वजनदार चीजों को हटा दें। पानी को पीछे की ओर धकेलते रहे, ताकि आप स्थिर रह सके। हाथों की सहायता से पानी को ऊपर की ओर उछालते रहे, जिससे लोग देखकर आपकी मदद कर सके।
उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को तालाब, पोखर, नदी में स्नान करने से रोकें। उन्होंने कहा कि जर्जर अथवा टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें। यह भी देखें की संचालन के दौरान नाव साफ और सूखी हो। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें। नाव में यात्रा करते समय यह भी देख ले कि नाव की क्षमता कितना है और नाव पर लाइफ जैकेट है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थाें का सेवन कर नदी, तालाब, पोखर में प्रवेश न करें। जल में बने सुरक्षात्मक चिन्ह के आगे जाने का प्रयास न करें।