फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Parabai team won by 46 runs after defeating Pali Cricket Club

Lalitpur News: पाली क्रिकेट क्लब को हराकर परबई टीम 46 रनों से जीती

Sat, 03 Feb 2024 10:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Parabai team won by 46 runs after defeating Pali Cricket Club
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। खेल महोत्सव में छठवें दिन का मैच पाली क्रिकेट क्लब व परबई क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। परबई ने 46 रनों से मैच में विजय हासिल की।
परबई की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रनों का लक्ष्य रखा। अभिषेक ने 53 रन, धर्मेंद्र ने 35 रन, अंकेश ने 25 रन और रूपेश ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाली टीम ने निर्धारित 20 ओवरों पर 146 रन पाई और 46 रन से मैच हार गई। अभिषेक नामदेव ने 29 रन, अक्षय दुबे ने 29 रन, प्रशांत दुबे ने 19 रन, छोटू चौरसिया ने 14 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक का दिया। इंद्रजीत सिंह पूर्व प्रधान, महेंद्र जैन पूर्व सभासद ने खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच दिया। निर्णायक की भूमिका अभिषेक नायक व संतोष कुमार ने निभाई। स्कोरिंग अरुण राजा और अनस ने की। कमेंटरी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने की। इस दौरान राजेश सोनी, सुरेश सेन, हरिराम चौरसिया, विराट पंथ, प्रियंक जैन, हरगोविंद कुशवाहा, विमल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed