{"_id":"66e9fdfb85d19ad749042d94","slug":"panic-among-villagers-due-to-crocodile-coming-into-sajnam-river-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-121039-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सजनाम नदी में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सजनाम नदी में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन खिरिया/ललितपुर। पाली तहसील अंतर्गत बछरई गांव के पास से निकली सजनाम नदी के किनारे चरवाहों ने दो विशालकाय मगरमच्छ देखे। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
बछरई गांव से निकली सजनाम नदी के किनारे कुछ चरवाहे अपने जानवर चरा रहे थे। उनकी नजर नदी के किनारे धूप सेंक रहे विशालकाय मगरमच्छ पर पड़ी तो उन लोगों ने वहां से अपने जानवर हटा लिए। दूसरी तरफ भी एक सात-आठ फीट का दूसरा मगरमच्छ दिखाई दिया। गांव के लोगों को दो मगरमच्छ होने की जानकारी दी। कई लोगों ने मौके पर जाकर देखा और फोटो भी ली। भीड़ और चहलकदमी देखकर वह नदी के गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों और चरवाहों के अनुसार नदी गांव के किनारे होने से पालतू जानवर वहां पानी पीते हैं और लोग नहाने और कपड़े धोने भी जाते हैं।ग्रामीण जशरथ पटेल, सलमान खान, राजू पटेल, वकील पटेल, राम जीवन पटेल आदि ने नदी से मगरमच्छ पकड़ कर किसी बांध में छुड़वाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव के पास नदी में मगरमच्छ होने की जानकारी मिली है। नदी उनका प्राकृतिक वास है, उनको वहां से पकड़ नहीं सकते, लेकिन कर्मचारियों को भेजकर गांव वालों को और उनके जानवरों को उस जगह न ले जाने के लिए आगाह कर दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. सिरीन सिद्दकी, उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।