फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pani ki tanki

शोपीस बनकर रह गई पानी की टंकी

Sat, 02 Apr 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
pani ki tanki
बिजरौठा/तालबेहट। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। बीते एक सप्ताह से पानी की टंकी से आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। क्षेत्रीय जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन ने करोड़ों रुपये से बिजरौठा क्षेत्र में पाइप लाइन डाल कर पानी मुहैया कराने का काम शुरू किया। बीते सात दिनों से उक्त क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉ. संजय मजूमदार का कहना है कि गर्मी शुरू होते जब पेयजल आपूर्ति का यह हाल है तो आने वाले समय में लोगों को और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन को अभी से इसके लिए उचित योजना बनानी चाहिए। पठा निवासी ओमप्रकाश कहते हैं कि बिजरौठा के आसपास के मजरों में तो पानी की आपूर्ति कभी भी सही नहीं रही। जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए हैंडपंपों और कुओं पर आश्रित रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed