फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pandav van roads become shabby

पांडव वन का रास्ता खस्ताहाल, आने-जाने में दिक्कत

Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
pandav van roads become shabby
पांडवन का कच्चा रास्ता - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द/ललितपुर। नाराहट क्षेत्र में ग्राम पारौल के आगे जंगलों से होकर सिद्धक्षेत्र तपोभूमि पांडव वन का रास्ता काफी दयनीय है। करीब पांच किलोमीटर ऊबड़ खाबड़ सड़क से पांडव वन तक जाने में लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में यह सड़क कीचड़ युक्त हो जाती है, जिसके चलते इस सड़क से पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। पांडव वन मंदिर परिसर में बिजली, पानी भी नहीं है। यहां पहुंचने वाले लोगों को प्राकृतिक कुंड से ही पानी मुहैया हो पाता है।
विज्ञापन

नाराहट क्षेत्र के ग्राम पारौल से करीब पांच किलोमीटर जंगलों के रास्ते करीब दो सौ फुुट ऊंची पहाड़ी पर पुरातत्व और पर्यटन महत्व का पांडव वन है। यहां जामनी नदी के तट पर स्थित पहाड़ी के कटावदार चट्टानों पर आकर्षक भित्तियों के साथ ही पांडवों के चिह्न रुपी पिंडियां भी स्थित है। प्राचीन मान्यता के अनुसार यहां महाभारत कालीन पांचों पांडवों ने एक वर्ष तक अज्ञात वास बिताया था। उनके पद चिह्न भी पर्वत श्रंखला से कई फीट गहरी जामनी नदी में पत्थरों पर आज भी बने हुए हैं। ग्राम पारौल से इस प्राचीन महाभारतीकालीन स्थल तक पहुंचने का जंगलों का यह रास्ता पांच किलोमीटर तक काफी जर्जर व दयनीय स्थिति में है। आम दिनों में जहां लोगों को कच्चे रास्ते से जाने में परेशान होना पड़ता है, वहीं बारिश के दिनों में तो यहां कीचड़ व पानी से गड्ढों युक्त मार्ग से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

-----------
पांडव वन विकास के लिए दो बार ब्लॉक प्रमुख को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। बरसात के दिनों में पर्यटकों को पांडव वन पहुंचने में बड़ी मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य।
----
तपो भूमि पांडव वन विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और बिजली, पानी, सड़क एवं टीन शेड का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां के विकास के बारे में कई बार जनप्रतिनधियों, विधायक, सांसद को भी अवगत कराया गया है।-चंदन सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि

-----
पांडव वन सड़क के लिए जिलाधिकारी से बात हुई है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरु होगा और वहां पर विकास के प्रयास जारी हैं, जिसमें आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
मनोहरलाल पंथ, श्रम सेवा योजन राज्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed