फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchyat election- 2015

ललितपुर में प्रदेश का सर्वाधिक मतदान

Fri, 30 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Fri, 30 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में ललितपुर जिले के मतदाताओं ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतदान किया है। दूसरे नंबर पर अमरोहा जिला और तीसरे नंबर पर सहारनपुर जिला रहा। झांसी ग्यारहवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


 राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार जनपद ललितपुर में प्रथम चरण में 77.11 प्रतिशत, द्वितीय चरण में 77.71 प्रतिशत, तृतीय चरण में 74.58 प्रतिशत तथा चतुर्थ चरण में 77.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी प्रकार चारों चरणों के मतदान के कुल औसत प्रतिशत में भी जनपद ललितपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश स्तर पर चारों चरणों के मतदान के प्रतिशत का औसत टॉप 11 जिलों में इस प्रकार रहा है। ललितपुर में 76.91 प्रतिशत, अमरोहा 73.00 प्रतिशत, सहारनपुर  71.45 प्रतिशत, बाराबंकी 71.21 प्रतिशत, सीतापुर 70.98 प्रतिशत, लखीमपुर खीरी- 70.07 प्रतिशत, एटा  69.69 प्रतिशत, पीलीभीत 68.82 प्रतिशत, हमीरपुर 68.73 प्रतिशत, शामली 68.06 प्रतिशत और झांसी में 68.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed