फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Panchkalyanak festival makes the soul pure: Sudha Sagar

Lalitpur News: धर्म ही एक ऐसा सहारा है जहां व्यक्ति को अच्छे बुरे का ज्ञान रहता-मुनि सुधासागर

Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak festival makes the soul pure: Sudha Sagar
ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि धर्म करने से बढ़ता है। धर्म करने का कोई समय नहीं होता। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के माध्यम से जीवन में जहां परिणामों में विशुद्धि बढ़ती वहीं आत्मा पवित्र और निर्मल होती है। वह बुधवार को सावरकर चौक स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बांसी में नौ दिसंबर से होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन किया गया। प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान के माता पिता कांता-अनिल जैन, सौधर्म इंद्र राजुल अंकुर जैन, धनपति कुबेर रमेश कुमार, विजय कुमार जैन, महायज्ञनायक मोहन जैन, भरत सुरेश चंद जैन, बाहुबली प्रदीप जैन बंटी, डॉ. जितेंद्र जैन, राजा श्रेयांस संतोष कुमार जैन, राजा सोम कैलाश चंद्र, वीरेंद्र कुमार, ईशान इंद्र गुणमा शिखर चंद, रवींद्र अलया, सानत इंद्र मनीष जैन पार्षद, माहेंद्र इंद्र चक्रेश जैन समेत प्रमुख पात्रों का चयन हुआ।
विज्ञापन

भगवान का महामस्तिकाभिषेक हुआ
बुधवार सुबह श्री चंद्रप्रभु जिनालय डोडाघाट मंदिर तालाबपुरा में मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्य सागर महाराज का प्रवेश हुआ। मुनि संघ का पाद प्रक्षालन मंदिर प्रबंधक प्रमोद जैन, प्रभात जैन के साथ श्रावकों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर किया। मुनि श्री के सानिध्य में प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा हुई। इसके बाद सावरकर चौक स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में भगवान मुनिसुव्रतनाथ वेदिका की स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ मनाई। यहां श्रावकों ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन पंचायत ने संभाली बांसी पंचकल्याणक की व्यवस्था
कस्बा बांसी में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्था दिगंबर जैन पंचायत ललितपुर द्वारा की जाएगी। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव की व्यवस्थाएं नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपते हुए तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed