फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Panchkalyanak altar foundation stone laying ceremony organized

Lalitpur News: पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास समारोह का हुआ आयोजित

Sun, 22 Jan 2023 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak altar foundation stone laying ceremony organized
ललितपुर। दिगंबर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी में रविवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्र चयन एवं पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ। सुबह अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, भूमि जागरण एवं जाप्य अनुष्ठान विधि विधान के साथ किए गए। मुनि समत्व सागर महाराज ससंघ भव्य मंगल अगुवानी की गई।
विज्ञापन

आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में फरवरी माह में 17 से 2 2 तक श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक मानस्तंभ जिनबिंब प्रतिष्ठा, विश्वशांति महायज्ञ एवं रथोत्सव का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील संचय ने बताया कि रविवार को ध्वजारोहण, भूमि शुद्धि,पंचकल्याणक के पात्रों का चयन, पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महामहोत्सव समिति एवं ट्रस्ट कमेटी गिरार का योगदान रहा। इस मौके पर मड़ावरा, महरौनी, बरायठा, शाहगढ़,सागर, बंडा, ललितपुर , इंदौर, टीकमगढ़, साढूमल आदि स्थानों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुनि समत्व सागर महाराज ने कहा कि पुर्ण्यात्मा की संपत्ति ही पुण्य कार्य में लगती है। जब हमारा तीव्र पुण्य का उदय होता है और जन्म जन्म के संचित पुण्ड्य कर्म उदय में आते हैं तब हमारे भाव दान करने के एवं महा महोत्सव में सम्मिलित होने के बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed