फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Panchayat elections - 2015

मड़ावरा का आएगा सबसे पहले परिणाम

Sun, 01 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना रविवार को होगी। बूथवार मतगणना में विकासखंड मड़ावरा का परिणाम सबसे पहले आएगा। इसके बाद महरौनी और बार का नंबर आएगा।
विज्ञापन

 
जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना में ग्यारह कार्मिकों को लगाया गया है। इसमें प्रथम पाली और द्वितीय पाली में 550- 550 कार्मिक रहेंगे। गणना के दौरान न्याय पंचायतवार टेबल लगाई जाएंगी, जिसमें ब्लाक जखौरा में चौबीस, तालबेहट में सोलह, बार व महरौनी में बारह- बारह, मड़ावरा में चौदह और बिरधा में अठारह मतगणना टेबल होंगी।
विज्ञापन

 
मतगणना प्रारंभ होने से पहले स्ट्रांग रूम में रखी गई सीरियलवार मतपेटियों को निकाला जाएगा, इसके बाद मतपत्रों की गड्डी बनाई जाएगी। इस तरह जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की बूथवार गणना चलेगी। उम्मीदवारों के समर्थकों को चुनाव परिणाम जानने के लिए लाउड स्पीकर की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर दो लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। इनमें सहायक निर्वाचन अधिकारी बूथवार और चक्रवार मतों की गणना का घोषित करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड मड़ावरा में सबसे कम न्याय पंचायत हैं, इस लिहाज से सबसे पहले परिणाम यहीं से आएगा। तदोपरांत महरौनी और बार का नंबर लगेगा। ब्लाक बिरधा और जखौरा का परिणाम सबसे बाद में आएगा।


दिन भर लगते रहे जीत के दावे
उम्मीदवार व उनके समर्थकों के बीच जीत के दावे किए जा रहे हैं। शनिवार को दिन भर यह चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन, इसकी हकीकत तो मतगणना के उपरांत ही प्राप्त हो पाएगी।

मतदाता हैं मौन
मतदाताओं के मौन रहने से सही तस्वीर उभरकर सामने नहीं आ पा रही है। इसके अलावा उम्मीदवार भितरघात का भी आंकलन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed