फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pan crip destroyed by rain and storm

पाली में आंधी तूफान में 90 लोगों के पान बरेजा बिछकर नष्ट हो गए

Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
pan crip destroyed by rain and storm
पाली (ललितपुर)। जनपद में कस्बा पाली में बीते रोज मंगलवार को जोरदार बारिश और तेज आंधी के चलते पान की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां करीब 90 लोगों के पान के बरेजा बिछकर नष्ट हो गए हैं। यहां करीब 1200 से 1500 तक पान की पारियां (क्यारियों जैसी नालियां) नष्ट हो गई हैं। ऐसे में पाली में इन किसानों को लगभग अस्सी लाख से अधिक का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर कस्बा पाली में मंगलवार को तेज आंधी व बारिश के चलते यहां पाली में पान की खेती को जबरदस्त नुकसान हुआ है। तेज आधी में जहां कहीं पान के बरेजा उड़ गए तो कहीं बरेजा पूरी तरह से दूर-दूर तक बिछ गए और टूटकर जमीन पर गिर गए। पाली में करीब 90 पान के किसानों के बरेजा बारिश व आंधी में बिछकर नष्ट होना बताया गया है। यहां करीब 1200 से 1500 तक पान की पारियां नष्ट हो गईं। ऐसे में अब पान की खेती पर निर्भर किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इसमें एक एक किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पान किसानों के अनुसार उन्हें इस आंधी बारिश ने बर्बाद कर दिया है, अब उनके सामने रोजी रोटी का भी संकट आ गया है।
विज्ञापन

-----
बारिश और आंधी में पान की खेती के साथ सारे अरमान नष्ट हो गए। पान की खेती से इस बार काफी उम्मीद थी, लेकिन बारिश में सब बर्बाद हो गया। करीब तीन से लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाराम, पान किसान।
-----------
मंगलवार को आई आंधी में पान की पूूरी फसल खराब हो गई है। अब सरकार व प्रशासन से ही आस है, शायद कोई मदद मिल जाए। परिवार का पालना भी मुश्किल हो गया है। कई किसानों को नुकसान हुआ है।
पुरुषोत्तम, पान किसान, पाली।
------
गांव में लगभग हर पान के किसान को भारी नुकसान हुआ है। घर की पूंजी लगाकर पान की खेती कर रहे हैं। अब बारिश व आंधी आने से पान के बरेजा पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। सरकार को आकलन करके मदद करनी चाहिए।

-खेमचंद, पान किसान।
-------
पान की खेती में काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस बार पान के बरेजा जमीन पर ही बिछकर नष्ट हो गई है। अब सरकार और प्रशासन से कुछ उम्मीद है। किसान परेशान हैं, आंधी-पानी में बहुत नुकसान हो गया है।
-पार्वती चौरसिया, पान किसान,पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed