फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pallawi and ankit got championship title

पल्लवी और अंकित को मिला चैंपियनशिप का खिताब

Fri, 07 Feb 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pallawi and ankit got championship title
नेहरू महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छात्रा वर्ग में पल्लवी राजा और छात्र वर्ग में अंकित तिरोले ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन करते हुए मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप चौबे ने खिलाड़ियों से लक्ष्य हासिल करने के लिए संपूर्ण ध्यान केंद्रित करने का आह्मन किया। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है, बल्कि वे जीवन में चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम होते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए खेलों में भागीदारी करना आवश्यक है। शिक्षा व खेलों का समन्वय ही व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी टीम भावना के साथ संबंधित क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करके महाविद्यालय, परिवार, समाज व देश का गौरव बढ़ाएं। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए संजीवनी के समान है। क्रीड़ाधिकारी डा. अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति अनेक रोगों का शिकार हो रहा है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है। इसलिए खेलों को जीवन में प्राथमिकता देनी होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताआ में छात्रा वर्ग के गोला फेंक में शिवानी सेन प्रथम, प्रीति कुशवाहा द्वितीय, भावना तृतीय रहीं। छात्र वर्ग के अमरजीत सिंह प्रथम, पुनीत गौर द्वितीय, तरुण तृतीय रहे। छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ के फाइनल में नरेंद्र शुक्ला प्रथम, जीवनलाल द्वितीय, अरुण धाकड़ तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में अंकित त्रिरोले प्रथम, सूर्यप्रकाश द्वितीय, अमरजीत तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में प्रीति कुमारी प्रथम, भावना द्वितीय, वर्षा तृतीय रहीं। भाला फेंक छात्रा वर्ग में सुहानी प्रथम, भावना द्वितीय, वर्षा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर सन 2019-20 में चयनित तीरदांजी रिंकू मेहर, गुलशन नामदेव, हर्षित झा, तरुण धोते, पुनीत गौर, क्रिकेट में मनीष चौधरी, हैंडबाल में विवेक पाटीदार, अभिषेक यादव, अक्षय पाटीदार, वरुण यादव, अरुण धाकड़, बालीवॉल में अरविंद भार्गव, वेट/पावर लिफ्टिंग में विवेक रैकवार, प्रेमजीत रघुवंशी, अजय झा, हैंडबाल छात्रा वर्ग में रिया श्रीवास, स्वाती रजक, शिवानी पटेल, प्रियंका राजपूत, बैडमिंटन में राधे सेन, भावना कुशवाहा, आरती कुशवाहा, सुरभि, सोनिया तथा जूडो में राजदीप द्वारा अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रबंधक, प्राचार्य, संस्कृत विभागाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा वर्ग में पल्लवी राजा व छात्र वर्गव में अंकित तिरोले को व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतने पर शील्ड, प्रमाण पत्र व ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जमील खान, बब्बूराजा गुढ़ा, महेश श्रीवास्तव, डा.सुभाष जैन, डा.संजीव शर्मा, डा.सुधाकर उपाध्याय, डा. सूबेदार यादव, डा. रामकुमार रिछारिया, डा. दीपक पाठक, डा. प्रीति सिरौठिया, डा. राजेश तिवारी, अमित सोनी, डॉ. जगत कौशिक, मदनलाल, श्वेता आनन्द, डा. विनोद कुमार, डा. जगवीर सिंह, डा. शैलेंद्र सिंह चौहान, संदीप श्रीवास्तव, उत्तम वर्मा, संतोष राठौर, प्रीतम राजपूत, डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. अनूप दीक्षित, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, अरविंद पाल, महेंद्र चौरसिया, रवि चंद्रवंशी, अरविंद यादव, गुलशन नामदेव, रिंकू मेहर, लोकेंद्र साध आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed