फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pali vard

नालियों पर निर्माण, सड़क पर पानी

Fri, 26 May 2017 02:04 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 26 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
pali vard
प्रशासन - फोटो : amar ujala
पाली कस्बे के वार्ड चार में कई जगह नालियों की सुविधा नही है, इससे घरों के सामने गंदा पानी जमा होता है। मोहल्ले के लोग उठती दुर्गंध के बीच पीने के पानी का इंतजाम करते है। कुछ मकान तो ऐसे बने है, जिनका निर्माण नालियों की जमीन पर बना है।
विज्ञापन



यहां की महिला पार्षद खुद कहती हैं कि वार्ड में समस्याएं हैं, पार्षद के अलावा यहां के लोगों ने अधिशाषी अधिकारी को भी अपनी समस्या से अवगत कराया। कस्बे के वार्ड चार के रहवासियों ने एक शिक्षित महिला को अपना प्रतिनिधि बनाने के लिए संतोषी राजाराम चौरसिया को प्राथमिकता दी। लोगों ने बताया कि महिला पार्षद अपने वार्ड के विकास के लिए प्रयासरत तो रही, लेकिन अपेक्षित सफलता नही मिली। नगर पंचायत में कभी गुटबाजी देखने को मिली तो विकास की चाह में इन्होंने अपना खेमा भी बदला। लेकिन विकास की खास हसरत पूरी नही हो सकी।
विज्ञापन



वार्ड चार की कवरेज करने से पहले महिला पार्षद के घर पर पहुंचे। चिकिन पॉक्स से पीड़ित चल रही पार्षद से वार्ड के विकास और समस्याओं को लेकर उनसे बात हुई।  आगे चले तो लोगों ने भी बताया कि वार्ड चार जलभराव की समस्या से बेहाल है। बरसात में पहाड़ियों व खेतों का पानी गांधी चौक से होकर इसी मोहल्ले में आता है। जलभराव इतना कि कभी-कभी घर में रखी गृहस्थी भी पानी में तैरने लगती है। नालियों का कोई खास इंतजाम नही है। जो है नाली है वो अपने उफान पर है। घरों से निकलने वाला पानी खाली प्लाटों में जमा हो जाता है। जहां गंदगी के बीच सुअरों का मोहल्लें में स्वछंद विचरण बना रहता है । वार्ड में रेंज चौकी के रास्ते से नीलकंठ मार्ग शुरू होता है। जहां मकान मालिकों ने भवन नक्शा मानकों को ताक पर रख निर्माण कार्य करा लिया है, जिससे नाली को मिलने वाला रास्ता अतिक्रमण की जद में चला गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी वार्ड के हिस्से में एक गंदा नाला आता है। जिस पर पानी की पाइप लाईन बिछी है। सालों से इस नाले को साफ किए जाने की मांग चल रही है। बजबजाती गंदगी और उससे उठती दुर्गंध लोगों का जीना दुश्वार किए हैं। खुलें में शौच जाने वाले भी इसी नाले का सहारा लेते है। समस्या तो तब बढ़ जाती है जब यहां के लोगों को नाले के ऊपर लगे नल से पानी भरना पड़ता है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज राही के मकान से थोड़े आगे एक पतली गली है। उसी गली में रहने वाली एक महिला विना नाम बताएं कहती हैं कि यहां के दो चार घरों में कच्ची शराब बेधड़क बिकती है। सफाई कर्मियों का क्या आए कि नहीं, इसकी गवाही यहां पड़ी गंदगी से देख लो। पुंची साहू के घर के सामने लगा हैंडपंप आए दिन खराब हो जाता है। इससे दो दर्जन परिवारों के सामने पानी की समस्या पैदा हो जाती है। दूर वार्ड के लोगों को भी पानी की पाइप लाईन आने का इंतजार है। मोहल्लें में डस्टबिन भी कहीं नही दिखाई दिए, जिससे कि घरों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण हो सके। वार्ड के कुछ लोग राशन की दुकानों पर फैली अनियमितताओं की जानकारी भी देते है ।
 
वार्ड में समुचित नालियां नही है। इससे कई जगह गंदा पानी जमा होता है, जिससे मोहल्ले के लोगों में बड़ी बीमारियां पनपती रहती है। लोगों से किए गए वायदों में कहीं पीछे न रह जाऊ, इसके लिए अधिशाषी अधिकारी, जेई को मौके पर लाकर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद भी लाख कोशिश के बाद वार्ड में दो नालियों का प्रस्ताव पास है। लेकिन किसी वजह से उन्हें अस्वीकृत कर दिया गया। नालियों को छोड़ वार्ड में तमाम विकास कार्य किए गए है । आगे भी करती रहूंगी।
संतोषी चौरसिया ,पार्षद

वार्ड को लेकर नगर पंचायत का उपेक्षित रवैया रहा है, जिसके चलते विकास कार्य बाधित हुआ है। इसका परिणाम वार्ड के लोग झेल रहे है ।
राजाराम चौरसिया, पार्षद प्रतिनिधि

मोहल्ले में बने गंदे नाले से बड़ी दुर्गंध उठती है, जो रोगों को जन्म देती है। नाले की जेसीबी मशीन से सफाई अनिवार्य है। अन्यथा बरसात में तो अपने हाल पर बने रहकर रोगों से मुकाबला करना पड़ेगा ।

रजनी कुशवाहा

वार्ड में गंदगी देख बेचैनी होती है । सड़क की हालात भी लगातार गिरती जा रही है   । वार्ड में फैली समस्याओं से मुक्ति मिलना चहिए। नलों में टोटियों की व्यवस्था होना चहिए । जिससे पानी का दुरपयोग न हो।
रामदास अहिरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
-------------------
गर्मी के मौसम में जलभराव है  ,बरसात में तो आफत आ जाती है । जिससे निपटपाना आसान नही होता ।
नालियों का निर्माण जरूरी है । समस्या से अवगत कराया,लेकिन मुक्ति नही मिली ।
गोकुल पटवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed