फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pali bus satnd become more beautifull

बस स्टैंड चौराहा बनेगा और सुंदी

Tue, 18 Feb 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
pali bus satnd become more beautifull
पाली में निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : LALITPUR
पाली। जाखलौन से पाली होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बंगरिया तक संपर्क मार्ग का नवीनीकरण और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बसस्टैंड चौराहा भी चकाचक दिखे, इसके लिए उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष और पीडब्लूडी के अवर अभियंता से बात की और निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्य चौराहे का फव्वारा खराब पड़ा है। इसको लेकर ‘अमर उजाला’ ने 15 फरवरी को ‘राजस्थानी शैली का फव्वारा हो गया बदहाल’ समाचार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी अनिक कुमार ने फव्वारे का निरीक्षण किया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के जेई से बात कर कहा कि सड़क का निर्माण चल रहा है, जिसमें चौराहे के घेर का ऐसा लेबल तैयार किया जाए, जिससे चौराहा समतल दिखे और आने-जाने वालों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया से बात करके कहा कि चौराहे के पास जर्जर खड़ा पेड़ अतिक्रमण के साथ हादसे को दावत दे रहा है, जिसे यहां से अलग कराए जाने की जरूरत है। चौराहे पर आवाजाही में अतिक्रमण का जो भी कारण बने है, उनको अलग किए जाने पर भी चर्चा की। जो फव्वारा अभी सड़क किनारे बना है, उसे बीच चौराहे पर स्थापित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। अगर कोई ज्यादा दिक्कतें पैदा नहीं हैं तो फव्वारा बीच चौराहे पर स्थापित किया जाए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि तहसील मुख्यालय पाली का चौराहा खूबसूरत दिखे, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ‘अमर उजाला’ की खबर छपने के बाद उपजिलाधिकारी ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पुलिया निर्माण के निर्देश दिए थे। इस पर पीडब्ल्यूडी के सहयोग से बस स्टैंड पर पुलिया का निर्माण कराया गया, जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed