फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oxygen plant, establistment

ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य जल्द शुरू कराएं

Fri, 27 Aug 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant, establistment
oxigan plant.jpg - फोटो : oxigan plant.jpg
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें कोविड परिणामों एवं वैक्सीन की उपलब्धता एवं ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम विगत चौबीस घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि बृृहस्पतिवार को 3,421 कोविड टेस्ट किए गए हैं और बीते चौबीस घंटे में जनपद में कोई सक्रिय मरीज नहीं पाया गया। वर्तमान में जनपद में केवल चार एक्टिव केस है।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 12,576 है। जनपद में अब तक कुल 7,22,334 सैंपल लिए गए हैं। इस पर निर्देश दिए गए कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराएं। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के कार्य की समीक्षा में निर्देश दिए गए कि सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्य प्रारंभ कराएं। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा में निर्देश दिए गए कि फाल्ट एवं जर्जर तारों की शीघ्र मरम्मत कराएं। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डा. राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डा. हरेंद्र सिंह चौहान, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डा. जेएस बक्शी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हुसैन खान, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed