फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   overload truck captured, minning officer threatened

ओवरलोड ट्रक पकड़ने पर खान अधिकारी को धमकाया, अभद्रता की

Fri, 12 Mar 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
overload truck captured, minning officer threatened
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीघामहावत स्थित टोल प्लाजा के पास ओवरलोड ट्रक पकड़ने पर वाहन चालक द्वारा खान अधिकारी पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी देने और गाली- गलौज कर अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहायक भूवैज्ञानिक/ खान अधिकारी शशांक शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान ग्राम वीघाखेत स्थित टोल प्लाजा के पास झांसी- ललितपुर मार्ग पर सुबह साढ़े सात बजे एक 22 चक्का ट्रक (यूपी 94टी-8479) खड़ा था। उसमें ओवरलोड मौरंग भरी थी। वाहन के पास जाकर चालक से एमएम-11 प्रपत्र मांगे। प्रपत्र में अंकित मात्रा से अधिक खनिज लदा था। इस पर वाहन को कोतवाली ले चलने को कहा गया। तो उसने कुछ दूर ले जाकर वहन बंद कर दिया और खराबी बताने लगा।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने होमगार्ड को ट्रक पर निगरानी करने को कहा और कोतवाली पुलिस से फोर्स मांगा। इसकी सूचना अपर जिलाधिकारी/ प्रभारी अधिकारी खनन को दी। इस बीच वाहन चालक ने फोन से अपने साथियों को बुला लिया। कटरा बाजार निवासी अभिषेक नायक, सौरभ चौबे व गौरव चौबे एक गाड़ी से आए और उनके साथ गुंडई कर गाली- गलौज करने लगे। सौरभ चौबे ने ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी छोड़ने को कहा। इसी बीच कोतवाली से पुलिस बल आ गया, तो मौके से सौरभ चौबे और गौरव चौबे वाहन चालक को अपने साथ भगा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी पुलिस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं एसडीएम मौके पर पहुंचे। एआरटीओ प्रवर्तन ने वाहन को खुलवाकर एसडीएम की उपस्थित में कोतवाली की सुपुर्दगी में दे दिया। मौके से अभिषेक नायक को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने खान अधिकारी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed