{"_id":"664524432b47c81b6208a666","slug":"overload-problem-will-be-solved-20-transformers-will-be-installed-lalitpur-news-c-11-jhs1008-315467-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओवरलोड की समस्या होगी दूर, लगाए जाएंगे 20 ट्रांसफॉर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओवरलोड की समस्या होगी दूर, लगाए जाएंगे 20 ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ओवरलोड से बाधित हो रही बिजली की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। विद्युत विभाग ने ओवरलोड वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लिए हैं। इन चिह्नित 20 स्थानों में 12 पर 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। आठ दर्जन स्थानों पर 100 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं।
नगर में अधिकांश फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन ट्रिपिंग व ट्रांसफॉर्मर खराब होने व केबलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार तो दूर ठीक से एक घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो पूरी रात बिजली गायब रहती है।
विभाग ने ओवरलोड वाले 20 स्थान चिह्नित किए हैं। इन क्षेत्रों में 12 स्थानों पर 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि कर 250 केवीए का रखा जाएगा। वहीं, आठ स्थानों पर नए 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इससे शहर में ओवरलोड की समस्या दूर हो जाएगी। उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -
इन स्थानों पर होगी क्षमता वृद्धि
- लेड़ियापुरा में लवली पूर्व सभासद के मकान के पास
- अजीतापुरा अज्जू आइसक्रीम के पास
- गोविंदनगर में बूढ़े बाबा मंदिर के पास
- करीमनगर तिराहा पर
- पुरानी कलारी लेड़ियापुरा
- रिसाला मंदिर के पास
- बजाज शोरूम के सामने
- एलआईसी कार्यालय के पास
- गोविंदनगर में सोनम आइसक्रीम के पास
- चांदमारी में नई पानी की टंकी के पास
- तुवन मंदिर के बगल में
- साहू स्कूल बड़ी नगर के पास
-- -
इन स्थानों पर 100 केवीए के रखे जाएंगे ट्रांसफॉर्मर
- चंडी माता मंदिर के पास
- चांदमारी
- पुराना सूचना केंद्र के पास
- बालहंस स्कूल के पास
- कॉफी हाउस के पास
- गोविंदनगर में सर्फराज मेंबर के पास
- नए टीवीएस शोरूम के पास
- रामबाग के पास चौकाबाग
-- -
ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए 12 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। आठ नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने शुरू हो गए हैं। जल्द ही सुचारु बिजली मिलनी शुरू होगी।
- संजय सागर, उपखंड अधिकारी, प्रथम