फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Over 138 milk in schools

138 विद्यालयों में नहीं बटा दूध

Fri, 26 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Over 138 milk in schools
ललितपुर। निर्देशों के बाद भी जिले में शत प्रतिशत विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं हो पा रहा है। गत दिवस जिले के 1,560 विद्यालयों में से 1,422  विद्यालयों में ही दूध का वितरण किया जा सका है।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को हष्टपुष्ट बनाने के मकसद से प्रत्येक बुधवार को दूध का वितरण किया जाता है। शासन इस मामले में गंभीर बना है। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन के सचिव ने शत-प्रतिशत विद्यालयों में दूध का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद भी बुधवार को 91.95 प्रतिशत विद्यालयों में ही दूध का वितरण हो सका। इससे पहले 17 फरवरी को 90.45 प्रतिशत, 10 फरवरी को 90.51 प्रतिशत और तीन फरवरी को 90.38 प्रतिशत विद्यालयों में दूध का वितरण हुआ था। इससे स्पष्ट है कि कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक दूध वितरण में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए के निरीक्षण में भी यह बात सामने आ चुकी है। कई प्रधानाध्यापक गांव में दूध नहीं होने की बात कह रहे हैं। इस पर बीएसए एसपी यादव ने अन्य जगहों से दूध का इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके दूध वितरण के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है।

यह है ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक बार में 201, बिरधा में 253, जखौरा में 259, मड़ावरा में 208, महरौनी में  213, तालबेहट में 255 और  नगर में 33 विद्यालयों में दूध का वितरण किया गया  है।


दो माह से नहीं बटा एमडीएम
ब्लाक तालबेहट अंतर्गत  प्राथमिक विद्यालय रमेशपुरा में दो माह से मध्याह्न भोजन का वितरण नहीं हुआ है, जिसकी शिकायत एक ग्रामीण ने टोल फ्री नंबर 18004190102 पर की है। जिस पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के सहायक उप निदेशक एमपी सिंह कुशवाहा ने बीएसए  को जांच के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed