फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Out of 1.5 lakh laborers, only 11 thousand could get 100 days employment

Lalitpur News: डेढ़ लाख मजदूरों में 11 हजार ही पा सके सौ दिन का रोजगार

Tue, 02 Apr 2024 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Out of 1.5 lakh laborers, only 11 thousand could get 100 days employment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मनरेगा के तहत विकास कार्य तो खूब कराए गए, लेकिन सौ दिन का रोजगार मजदूरों को नहीं मिल सका। पिछले वित्तीय वर्ष में महज 11,256 जॉबकार्ड धारकों को ही सौ दिन का रोजगार मिल पाया। ऐसे में मनरेगा से रोजगार मिलने की आस टूट रही है।
यहां कुल 415 ग्राम पंचायतों में 1,76,499 जाॅब कार्डधारक हैं, जिसमें 1,47,486 सक्रिय हैं। मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारकों को सौ दिन का रोजगार दिया जाता है। शासन से निर्धारित 230 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी उनके खाते में भेजी जाती है। ग्राम पंचायतें मनरेगा जॉब कार्डधारक को काम देने के लिए मस्टरोल जारी करती हैं। इसके बाद इन मजदूरों को काम दिया जाता है, जोकि कच्चा-पक्का होता है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 46,95,290 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें करीब 45,56,246 मानव दिवस सृजित किए गए। लेकिन, 11,256 मजदूरों को ही सौ दिन का रोजगार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वित्तीय वर्ष 2022-23 में सौ दिन का रोजगार पाने वालों की ब्लॉक वार सूची
ब्लॉक - संख्या
बार - 1885
बिरधा - 1529
जखौरा - 1625
मड़ावरा - 3442
महरौनी - 1436
तालबेहट - 1339
--------
1,35,164 के सापेक्ष 1,35,144 को मांगने पर मिला काम
मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारकों को मांगने पर काम दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,35,164 जॉब कार्डधारकों ने काम मांगा था, जिसमें 1,35,144 को मांगने पर काम दिया गया। इस प्रकार सिर्फ 20 मजदूरों को ही मांगने पर काम नहीं मिल सका।

-------
जाॅब कार्डधारकों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन, कई मजदूर कुछ दिन काम करने के बाद नहीं आते या खेती किसानी में जुट जाते हैं। नए वित्तीय वर्ष में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देने के निर्देश ग्राम पंचायत स्तर पर दिए गए हैं।
रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed