फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Out door side came people check

बाहर से आए लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Mon, 23 Mar 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Out door side came people check
कैप्सन - बाहर से आए लोगों का परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क से फैलने वाले कोरोना वायरस पर लगाम कसने के लिए प्रशासन व्यापक पैमाने पर सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी में आपातकालीन सेवाओं के दौरान डेढ़ सौ से अधिक मरीज आएं।
विज्ञापन

देश में दिन - प्रतिदिन बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या से देश का प्रत्येक जागरूक नागरिक सतर्क हैं। वह देश हित के लिए प्रत्येक उपाय के लिए तैयार हैं। जनप्रतिनिधि अपने - अपने स्तर से गांव - गांव में लोगों को अपने घरों में कुछ दिनों के लिए साफ - सफाई के साथ रहने और बाहर से आने वाले लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन सेवाओं के तहत डेढ़ सौ से अधिक मरीज उपचार कराने आएं। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बाहर से आए मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। थाना पूराकलां के अंतर्गत ग्राम कंधारी कलां में बाहर से मजदूरी पर गए मजदूरों के लौटकर आने की सूचना पर चिकित्सक डॉ. नितिन कंसौरिया ने टीम के साथ जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और दो सप्ताह तक घर में निवास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed