फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   our personls hanged to death at differance places

अलग-अलग स्थानों पर चार ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 21 Apr 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
our personls hanged to death at differance places
ललितपुर/तालबेहट। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। कारण जानने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम छिपाई निवासी मधु (19) पुत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को रात करीब आठ बजे खाना खाया और रात करीब दस बजे तक टेलीविजन देखा। इसके बाद वह कमरे में सोने चली गई। सुबह जब उसकी दादी उठी और कमरे में गई तो उन्होंने नातिन को कमरे में छत के कुंदे पर दुपट्टा से लटकता देखा। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए । जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस पहुंच गई । चाचा गब्बर सिंह ने बताया मृतका ने बारहवीं की परीक्षा दी है। उसका एक भाई है। फांसी लगाने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम उल्दनाखुर्द निवासी केशपाल (25) पुत्र शोभाराम रविवार की रात करीब दस बजे अन्य ग्रामीणों के साथ रोज की तरह गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में महुआ बीनने गया था। रात में वह वापस नहीं लौटा, जब सुबह हुई तो कुछ पड़ोसी ग्रामीणों ने केशपाल को उसी महुआ के पेड़ पर तौलिया से फांसी पर लटकता पाया, जहां वह महुआ बीनने गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। मध्य प्रदेश के सागर जिला के भरतपुर निवासी मुला (19) पुत्री रतीराम एक माह पहले ही अपनी बहन के घर थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां आई थी। सोमवार की रात को मुला ने ग्राम डोंगराकलां में बहन के घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की अल सुबह जब उसके परिजन रवि ने देखा तो भागकर वह महुआ बीनने गए परिजनों के पास गया और इस घटना की जानकारी दी, जिस पर मृतका के जीजा व बहन लौटकर आए और पुुलिस को जानकारी दी। फिलहाल महिला ने फांसी क्यों लगाई, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इसी तरह, थाना पूराकलां में एक युवक ने फांसी लगा ली। मोहल्ला खांदी निवासी लक्ष्मन बरार (25) पुत्र गुलाब ने रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी तालबेहट लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में थाना पुराकलां पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed