फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   OTS ends, electricity department recovers Rs 9 crore 21 lakh

Lalitpur News: ओटीएस खत्म, बिजली विभाग ने वसूले नौ करोड़ 21 लाख रुपये

Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
OTS ends, electricity department recovers Rs 9 crore 21 lakh
खंड प्रथम ने कराए 12,745 उपभोक्ताओं के पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा बिलों में ब्याज माफी की एकमुश्त समाधान योजना 28 फरवरी को खत्म हो गई है। इस योजना के तहत विभाग में 26 हजार 103 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए कुल नौ करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपये का राजस्व जमा किया है। यह योजना तीन चरणों में लागू की गई थी और तीसरे चरण की ओटीएस 28 फरवरी को खत्म हो गई है। ऐसे में अब हर प्रकार के उपभोक्ताओं को ब्याज समेत पूरा बिल जमा करना होगा।
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत देने के लिए उप्र पावर कॉर्पोरेशन ने 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी। योजना का पहला चरण 31 दिसंबर तक चला, जबकि दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू हुआ, लेकिन बाद में 16 जनवरी को दूसरा चरण दो बार में एक-एक सप्ताह के लिए बढ़ाते हुए 31 जनवरी तक चला। इसके बाद एक फरवरी से तीसरा चरण शुरू हुआ, जो बाद में बढ़ाते हुए 28 फरवरी तक चलाया गया।
विज्ञापन

प्रथम दो चरणों में जहां विद्युत वितरण खंड प्रथम ने 9,276 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराते हुए चार करोड़ 88 लाख रुपये का राजस्व वसूला, तो वहीं द्वितीय खंड के अंतर्गत 10,028 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराते हुए किस्तों में दो करोड़ 38 लाख रुपये वसूला गया था। अब तीसरा चरण भी खत्म हो गया है, जिसके तहत विभाग द्वारा तीनों चरणों में अब तक कुल 26 हजार 103 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में पंजीकरण कराए। विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं से कुल नौ करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपये विद्युत राजस्व वसूल किया। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम द्वारा 12,745 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराते हुए कुल छह करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपये विद्युत राजस्व वसूला। वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय ग्रामीण द्वारा तीनों चरणों में कुल 13,358 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराते हुए कुल दो करोड़ 85 लाख 81 हजार रुपये विद्युत राजस्व वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed