फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oth to cleaness

‘न गंदगी करूंगा और न करने दूंगा’

Tue, 06 Oct 2015 02:02 AM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
oth to cleaness
ललितपुर। स्वच्छता अभियान के  अंतर्गत सोमवार को शहर के पीएन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों, शिक्षकों व नगर पालिका कर्मचारियों को ‘न गंदगी करूंगा और न करने दूंगा’ की शपथ दिलाई। नुक्कड़-नाटक व एकांकी ने भी दर्शकों को सफाई का संदेश दिया।
विज्ञापन





नगर पालिका नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन कर रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकतापरक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सोमवार को विविध कार्यक्रमों का शुभांरभ जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार, एसडीएम अमिताभ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल और अधिशासी अधिकारी केएन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन





नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने पर आधारित वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पीएन इंटर कॉलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नपा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नशामुक्ति पर आधारित एकांकी व स्वच्छता से संबंध नुक्कड़ नाटक पेश किए। उन्होंने नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने नशामुक्ति व व्यसनों से बचने की बात कही। उन्होेंने वाद-विवाद, निबंध व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आने वालों को पुरस्कृ त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने नगर को स्वच्छ रखने में लोगों से योगदान देने की अपील की। अंत में जिलाधिकारी ने नपा कर्मचारियों, शिक्षकों व बच्चों को ‘न गंदगी करूंगा और न करने दूंगा’ की शपथ दिलाई। संचालन ओमप्रकाश पटैरिया व आभार अधिशाषी अधिकारी केएन शर्मा ने जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामस्वरूप नामदेव, नपा बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सुमनलता सोनकर, कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामकुमार लवानियां, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां, अवर अभियन्ता विपिन कुमार, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, हबीब खान, रामसेवक वाल्मीकि, दीनदयाल सोनी, दीपेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार चौबे, रज्जन बाबू रैकवार, रामनारायण रावत, सुधीर रावत, चंद्रविनोद मिश्रा, अशोक शिवहरे, गौहर खान, संजय कुमार, आदेश कुमार, नरेंद्र कुमार, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed