{"_id":"6918e218db9443f5070ad7af","slug":"organize-camps-at-tehsil-level-for-pension-beneficiaries-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-146177-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लाभार्थियों के लिए तहसील स्तर पर लगाएं कैंप : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लाभार्थियों के लिए तहसील स्तर पर लगाएं कैंप : डीएम
विज्ञापन
- तालबेहट में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्या, निस्तारण के निर्देश, लापरवाहों को लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट-ललितपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में तालबेहट में डीएम ने फरियादियों की समस्या सुन अधीनस्थों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि समय से सभी फरियादियों की समस्या का निस्तारण करें। स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें, साथ ही सभी शिकायतों का फीडबैक लेने के बाद उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें। लंबे समय से लंबित चल रही शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग महिला ने दिव्यांग पेंशन खाते में न आने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से मौके पर ही शिकायकर्ता का आधार वेरिफिकेशन करवाकर आधार सीड कराया और पेंशन आने का निर्धारित समय भी बताने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सभी संपूर्ण समाधान दिवसों में कैंप लगाकर मौके पर ही लाभार्थियों का आधार सीडिंग, केवाईसी आदि औपचारिकताएं पूर्ण कराएं, ताकि पेंशन अवरुद्ध न हो। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवसों में राजस्व व भूमि विवादों की अधिकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सभी संपूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवसों में राजस्व की टीम मौजूद रहे, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, भूमि आदि राजस्व वादों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। लोगों ने हाईवे पर टेकरी कट पर अत्यधिक दुर्घटनाएं होने के कारण ब्लैक स्पॉट घोषित कर साईनेज आदि लगवाए जाने की मांग की, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
यह आईं शिकायतें, इनका हुआ निस्तारण
तहसील का नाम- कुल शिकायतें- निस्तारण
तालबेहट - 120 - 19
ललितपुर - 17 - 02
महरौनी - 15 - 01
मड़ावरा - 12 - 01
पाली - 15 - 02