{"_id":"663801160f46447f39092f34","slug":"organic-fertilizer-will-be-made-by-installing-vermi-compost-units-on-cow-sheds-lalitpur-news-c-11-jhs1008-309591-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोशालाओं पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाकर बनाई जाएगी जैविक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोशालाओं पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाकर बनाई जाएगी जैविक खाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोशालाओं में जैविक खाद तैयार कर खेती को लाभ का धंधा बनाने की पहल की जा रही है। पंचायत राज विभाग, मनरेगा और पशुपालन विभाग इसकी पहल करेगा। गोशालाओं में जैविक खाद तैयार करने के लिए वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाई जाएगी।
निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 25-26 गोशालाएं संचालित हो रही हैं। इनका संचालन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाता है और प्रशासनिक अधिकारियों को इनका नोडल नियुक्त किया गया है। अब इन गोशालाओं में वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाई जाएगी। शेड का निर्माण मनरेगा व पशुपालन विभाग कराएगा। पिट का निर्माण पंचायतराज विभाग व मनरेगा करेगा। एनआरएलएम वर्मी कंपोस्ट यूनिट का संचालन करने वाले ग्राम समूह का चयन करने के साथ केंचुआ उपलब्ध कराएगा। वर्मी कंपोस्ट यूनिट से होने वाली आमदनी की 70 फीसदी धनराशि संचालित करने वाले समूह और 30 फीसदी धनराशि संबंधित गोशाला को मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा।