Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Or the bodies laid to rest in Karbala, a city echoing with the memories of Hussain.

Lalitpur News: या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

Sat, 27 Jun 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Or the bodies laid to rest in Karbala, a city echoing with the memories of Hussain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दसवीं मुहर्रम पर शुक्रवार को शहर में यौम-ए-आशूरा का मातमी जुलूस निकाला गया। विभिन्न मोहल्लों से ताजिए लेकर निकले अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस में शामिल अखाड़ों के पहलवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। देर रात डोंड़ाघाट स्थित कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शहर में यौम-ए-आशूरा का जुलूस कस्साब मंडी, घुसयाना, नेहरू नगर, सदनशाह, गोविंदनगर और नदीपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकला। बड़ी संख्या में ताजिए लेकर ताजियादार घंटाघर पहुंचे, जहां छोटे-बड़े ताजिए एकत्र हुए। आकर्षक ढंग से सजे ताजियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

घंटाघर पर या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के बीच नदीपुरा इमामबाड़ा अखाड़ा, गोविंदनगर अखाड़ा और कस्साब मंडी अखाड़ा के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए देर रात डोंड़ाघाट स्थित कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मुहर्रम कमेटी के सदर रमजानी दादा, नायब सदर रज्जब अली शाह खादिम, सचिव कलीम खान, रफीक अली, सादिक अली, इरफान अली, यूसुफ मंसूरी, यामीन वारसी, अशफाक राइन, हैदर अली सदन शाह, अब्दुल बारी, हाजी बदरुद्दीन कुरैशी, मुश्ताक खान, अनस अली समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।
---------------------
घरों में रहकर की इबादत
मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में रहकर भी इबादत की। महिलाओं और बच्चियों ने शहादतनामा एवं मर्सिये पढ़े। कई लोगों ने रोजा रखकर इबादत की। धार्मिक मान्यता के अनुसार मुहर्रम के रोजों का विशेष महत्व और सवाब माना जाता है।

-----------------------
जगह-जगह बांटा गया लंगर
दसवीं मुहर्रम पर इमाम चौक नदीपुरा में सातवीं मुहर्रम से ही खिचड़ा और शरबत का लंगर चल रहा था। सदनशाह, कस्साब मंडी, अजीतापुरा, गोविंदनगर और घंटाघर सहित कई स्थानों पर भी लंगर वितरित किया गया। मान्यता है कि मुहर्रम में लंगर कराना पुण्य का कार्य माना जाता है।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed