फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Opposing Mandi tax recovery, Galla Mandi closed

मंडी टैक्स वसूली का कर रहे विरोध, गल्ला मंडी बंद

Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Opposing Mandi tax recovery, Galla Mandi closed
मड़ावरा। प्रदेश में मनमाने मंडी टैक्स वसूली एवं इंस्पेक्टर राज के खिलाफ व्यापारियों द्वारा जताए जा रहे विरोध प्रदर्शन में गल्ला मंडी बंद रखते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल एवं गल्ला व्यापार मंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया गया कि सरकार द्वारा पिछले दिनों गल्ला व्यापार में 6-आर, 9-आर, गेटपास आदि की बाध्यता को समाप्त कर दिया था जिससे प्रदेश में व्यापार करना सुगम हो गया था साथ ही किसानों को भी अपनी उपज को उचित मूल्य पर बेचने के अवसर मुहैया हो रहे थे।
विज्ञापन

लेकिन सरकार द्वारा पुन: मंडी शुल्क वसूले जाने की व्यवस्था से मंडी में भ्रष्टाचार बढ़ने लगा है जिससे व्यापारियों को व्यापार में दिक्कत हो रही है साथ ही किसानों को भी उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा। इस दौरान नीलेश जैन, सुमत मोदी, विवेक जैन सुलभ जैन, मनोज कुमार, राकेश कुमार, मुकेश जैन, संतोष कुमार बंटी, सुरेश असाटी, नितेश जैन, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि मंडी अधिनियम में स्पष्ट है कि जो भी जींस जहां उत्पादित होगी उस पर वहीं शुल्क वसूला जाएगा, जबकि यूपी में बाहर से आने वाले किराना मेवा, सुपारी, मिर्च-मसाले आदि पर भी मंडी शुल्क वसूला जाएगा जो गलत है, वहीं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में मंडी शुल्क की व्यवस्था नहीं है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय खन्ना ने बताया कि कस्बे के 55 फुटकर गल्ला खरीद के लाइसेंस अभी तक रिन्यू नहीं किए गए जिसके चलते व्यापारियों समेत किसानों को भी दिक्कत उठाना पड़ रही है। उन्होंने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए शीघ्र ही लाइसेंस रिन्यू किए जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed