{"_id":"650f37f85242934d1c0a5a26","slug":"opened-two-gates-of-govind-sagar-dam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3955-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के दो गेट खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के दो गेट खोले
Sun, 24 Sep 2023 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर की लगातार कर रहे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोविंद सागर बांध के ऊपरी क्षेत्र में बारिश होने से बांध का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में शनिवार की शाम को दो गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई। बांध का जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया गया।
जनपद में मानसून सीजन के अंतिम माह में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के चलते जनपद के करीब-करीब सभी बांध लबालब हो चुके हैं। शनिवार को गोविंद सागर बांध के ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश से बांध में पानी की आवक बढ़ने लगी। इससे बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक होने लगा। इस पर शाम को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के गेट खोलने के निर्देश दिए।
गेट खोले जाने से पूर्व निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। शाम करीब सवा पांच बजे गोविंद सागर बांध के दो गेट दो-दो फुट खोलकर 600 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। राजघाट निर्माण खंड के सहायक अभियंता हरिओम चक ने बताया कि जलस्तर को निर्धारित स्तर पर रखने के लिए बांध के दो गेट खोलकर 600 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
विज्ञापन
राजघाट और माताटीला बांध से भी छोड़ा गया पानी
मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया और बेतवा नदी पर बने राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ गई। इससे बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक होने लगा। जलस्तर को निर्धारित करने के लिए राजघाट बांध के गेट खोलकर शनिवार को 9537 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने से माताटीला बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। इस पर माताटीला बांध के गेट खोलकर 11052 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।