फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Open temple care all treditional

धार्मिक स्थल खोलते समय परंपराओं का रखा जाए ध्यान

Sat, 06 Jun 2020 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Open temple care all treditional
प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते जैन समाज के लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर धार्मिक स्थल खोलते समय जैन धर्मावलंबियों की परंपराओं का ध्यान रखने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि मंदिर खोलने के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है, इसमें कई शर्ते लगाई गई हैं। जैन धर्म परंपरा के अनुसार समाज को आंशिक छूट की आवश्यकता है। जैन धर्म की परम्परा में संत, मुनि, साधु आदि पूजन की क्रियाएं सीधे तौर पर स्वयं नहीं करते हैं। जैन मंदिरों में स्थाई महात्मा या पुजारी नहीं होते हैं। समाज के श्रद्धालु ही गर्भगृह वेदिका की सफाई (प्रक्षालन), भगवान का अभिषेक, शांतिधारा व पूजन करते हैं। यह परंपरा हजारों वर्ष प्राचीन हैं। भारत सरकार ने निर्देश दिए हैं कि मास्क, सोशल डिस्टेंस, साफ-सफाई आदि सभी का पालन करते हुए मंदिरों में देवदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

जैन धर्म के अनुयायियों की मांग है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आंशिक रूप से प्रत्येक गर्भगृह में एक समय पर तीन-चार लोगों को वेदिका सफाई (प्रक्षालन), अभिषेक- शांतिधारा आदि जरूरी क्रियाएं करने की अनुमति प्रदान की जाए, बाकी समाज के लोग दूरी रखते हुए अपने इष्ट के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर पंचायत संयोजक प्रदीप सतरवांस, सतीश नजा, सुरेश बडे़रा, नरेंद्र कडंकी, संजय रसिया, नीरज मोदी, शैलेंद्र सिंघई, श्रीष सिंघई, प्रभात लागौन, नेमी चंद्रा, सुरेश जैन, मंगू पहलवान, अंकित, राजेश जैन, राहुल जैन, अभय पारुल, हेमंत नायक, पवन कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, समर सराफ, भागचंद, नीलकांत जैन, भागचंद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed