फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Open canal passing through populated area becomes deadly

Lalitpur News: आबादी के बीच से निकली खुली नहर बनी जानलेवा

Fri, 27 Dec 2024 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Open canal passing through populated area becomes deadly
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में बस्ती के बीच से निकली गोविंद सागर की बांयी नहर दुर्घटना को दावत दे रही है। तीन किमी लंबी नहर खुली होने के कारण अक्सर इनमें जानवर या वाहन गिरने से हादसा होता रहता है। सोमवार को नहर में कार गिरने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई जबकि, दो लोग किसी तरह बाहर निकल आए।
गोविंद सागर बांध से फसलों की सिंचाई के लिए नहरों का संचालन किया जाता है। दांयीं नहर रावतयाना होकर निकली है तो बांयीं नहर करीमनगर, आजादपुरा होकर निकली है। शुरुआत में नहरों के निर्माण के समय अधिक बस्ती नहीं थी। उस समय इन क्षेत्रों में भी फसलों की सिंचाई होती थी। लेकिन, नगर पालिका की सीमा का विस्तार हुआ और नहर किनारे भवनों का निर्माण हो गया।
विज्ञापन

अब नहर बीच आबादी में आ गई है। नहर के एक ओर सड़क भी डाली गई है। दूसरी ओर कच्चे मार्ग से लोग आवाजाही करते हैं। इसके बाद भी इसे ढंका नहीं गया है। जिस कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पानी आने पर समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं : करीम नगर से आजादपुरा तक खुली नहर में दो माह पहले गाय गिर गई थी। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल उसे बाहर निकाला था। एक कार भी अनियंत्रित होकर गिरी, गनीमत थी कि नहर सूखी थी। चालक तो बच गया, कार क्षतिग्रस्त हो गई। बीते दिन सदनशाह क्षेत्र में पानी से भरी नहर में कार गिरने से आनंद पांडेय (24) की मौत हो गई थी जबकि उसके दो साथी बाहर निकल आए थे। इस घटना के बाद से लोगों ने सुरक्षा कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed