{"_id":"679e6d37e3f8c0e56309463a","slug":"only-two-pink-toilets-in-the-city-they-too-are-not-found-after-searching-on-google-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-128791-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहर में सिर्फ दो पिंक शौचालय, वे भी गूगल पर ढूंढे नहीं मिल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहर में सिर्फ दो पिंक शौचालय, वे भी गूगल पर ढूंढे नहीं मिल रहे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में मात्र दो पिंक शौचालय हैं। हालत यह है कि अंतरराज्जीय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, साड़ी बाजार तक महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है। वहीं, जीपीएस पर महज एक ही पिंक शौचालय नजर आ रहा है।
नगर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कटरा बाजार, साड़ी बाजार, चूड़ी लाइन, सावरकर चौराहा, कैलगुवां चौराहा, वर्णी चौराहा सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी महिलाओं के लिए प्रसाधन की सुविधा नहीं है। कटरा बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर महिलाओं का सबसे अधिक आवागमन होता है। पिंक शौचालय न होने से कई महिलाएं संकोच के चलते भटकती रहती हैं। शौचालय न मिलने पर बसों में बैठकर निकल जाती हैं।
प्रमुख बाजारों में है बड़ी समस्या : शहर में सावरकर चौराहा से महावीर प्याऊ और कटरा बाजार, चूड़ी लाइन, साड़ी बाजार आदि क्षेत्र में कहीं भी मूत्रालय नहीं है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बाजार होने के बाद भी इन स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई जिस कारण महिलाओं को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में कई महिलाएं तो बाजार में बिना खरीदारी किए वापस हो जाती हैं। इन बाजारों में प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार महिलाओं का आवागमन होता है। इसके बाद भी अब तक पिंक शौचालय का निर्माण नहीं किया जा सका।
त