फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   only six traveller going on bus

छह सवारियां लेकर चली रोडवेज बस

Mon, 01 Jun 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
only six traveller going on bus
बस स्टैंड पर खड़ी झांसी से यात्रियों को लेकर आई रोडवेज बस - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। एक जून से रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। एक दर्जन बसों के साथ शुरुआत होनी थी, लेकिन सवारियां नहीं मिलने से केवल एक ही बस चल सकी। केवल छह सवारियां ललितपुर से झांसी के लिए गईं, जबकि झांसी से आठ सवारियां ललितपुर आईं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बसों का संचालन बीते 68 दिन से बंद था। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही आने-जाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा था। लेकिन, अनलॉक-1 में शासन ने रोडवेज बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। रोडवेज डिपो से एक दर्जन बसों के संचालन की तैयारी की।
विज्ञापन

सोमवार को झांसी बस स्टेंड पर सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद बसों को रवाना किया गया। जिले में आने वाली सवारियों की संख्या काफी कम रही। इससे केवल एक बस का ही संचालन किया गया। मुख्यालय बस स्टैंड पर आने के बाद बस ने दो घंटे तक इंतजार किया, जिस पर केवल आधा दर्जन ही सवारियां मिली, जिन्हें लेकर रोडवेज बस झांसी के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बस
जनपद में एक दर्जन बसों का संचालन होगा। इनमें बार, मड़ावरा, महरौनी, मदनपुर, गुढ़ा, पाली आदि से झांसी के लिए बसें चलाई जाएंगी। इन सभी रुट पर दो-दो बसों का संचालन होगा। इन बसों में सफर करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसमें यात्रियों का नाम, पता व मोबाइल नंबर अंकित किया जाएगा। जिसके बाद मुख्यालय से चलकर सीधे गंतव्य स्थान पर रुकेंगी।
रोडवेज बसों को एक जून से संचालन शुरु कर दिया गया है। सोमवार को सवारियां कम होने से केवल एक ही बस चली। सवारी अधिक होने पर बसों की संख्या बढ़ती जाएगी।
- रामलवट, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed