फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Only by seeing Narmada one attains virtue: Sarita Giri

नर्मदा के दर्शन से ही होती है पुण्य की प्राप्ति : सरिता गिरि

Tue, 10 Jun 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Only by seeing Narmada one attains virtue: Sarita Giri
तालबेहट (ललितपुर)। साध्वी सरिता गिरि ने नर्मदा और सोनभद्र की मार्मिक पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए कहा कि गंगा स्नान से पुण्य तो मिलता है, लेकिन नर्मदा के दर्शन मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है। वह सोमवार को हजारिया महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही जलकथा का वर्णन कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजा मैखल ने नर्मदा के लिए गुलबकावली का फूल लाने की शर्त रखी थी। सोनभद्र वह फूल लाए, लेकिन धोखे से जुहिला ने नर्मदा के वस्त्र पहन लिए। सोनभद्र ने जुहिला को ही नर्मदा समझ प्रेम कर लिया। जब नर्मदा को सच्चाई का ज्ञान हुआ, तो उन्होंने विवाह से इन्कार कर उल्टी दिशा में बहना शुरू कर दिया और अंततः बंगाल की बजाय अरब सागर में जा मिलीं।
विज्ञापन

कथावाचक महेंद्र बापू ने रामकथा में वनवास प्रसंग सुनाते हुए कहा कि वनवास केवल श्रीराम का नहीं था, वह हर उस व्यक्ति की परीक्षा थी जो धर्म और कर्तव्य के रास्ते पर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जल कथा जैसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और प्रकृति दोनों के प्रति जागरुकता बढ़ती है। सुबह जल सहेलियों ने मानसरोवर तालाब में श्रमदान किया। वरुण यज्ञ के माध्यम से जल और पर्यावरण की शुद्धि का संदेश दिया गया। वैद्यनाथ समूह की प्रमुख अनुराधा शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड की यह तपोभूमि आज जल चेतना की कथा लिख रही है। जिस धरती ने सदियों से सूखा झेला, वहीं आज जल संरक्षण का अलख जल कथा के माध्यम से जगाया जा रहा है। यह केवल कथा नहीं, यह एक सामाजिक आंदोलन है, जो हर व्यक्ति को जल के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस पहल से जुड़कर उन्हें आत्मिक संतोष मिला है और उन्होंने ऐसे आयोजनों को देशभर में पहुंचाने की अपील भी की।

झांसी से आए जॉइंट कमिश्नर, जीएसटी अजीत सिंह ने जल कथा को अनूठा कार्यक्रम बताया। जल सहेली फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि जल कथा केवल कथा नहीं, यह जल को लेकर जन चेतना का उत्सव है। कथा के समापन पर गंगा आरती की गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, संध्या पांडेय, केंद्रीय महिला प्रमुख प्रतिभा शुक्ला, सुनीता मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज पटैरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed