फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Only a strong woman can protect her family along with herself.

Lalitpur News: सशक्त महिला ही खुद के साथ परिवार की कर सकती है रक्षा

Thu, 01 Feb 2024 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Only a strong woman can protect her family along with herself.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। पनारी स्थित पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अपराजिता के तहत महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. सूफिया ने छात्राओं को महिला कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि सशक्त महिला ही अपनी और परिवार की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अपने घरों के आसपास रहने वाली लड़कियों और महिलाओं को इसकी जानकारी देकर जागरूक करें।
एनसीसी की कैप्टन वंदना याज्ञिक ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षार्थ जूडो-कराटे का भी प्रशिक्षण लेना चाहिए, जिससे किसी भी आपात स्थित में वे अपनी या साथी की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर भारतीय सेना में शामिल होकर देश रक्षा करना चाह रही हैं, इससे उनका आत्मबल बढ़ रहा है। उन्होंने छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वह महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा कानून को लेकर सजग रहेंगी और अपने आसपास की महिलाओं को भी इसके लिए जागरूक करेंगी। इस मौके पर सहायक प्रवक्ता प्रकाश खरे, प्रीती शुक्ला, साधना नागल, रंजना श्रीवास्तव, रत्ना याज्ञिक, सुषमा पटेल, नेहा याज्ञिक, डॉ. घूमन अहिरवार, पूजा सिंह, रजनी यादव, गेंदा, मालती राज, नेहा अहिरवार, विमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


----------
महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा कानून को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। हम अपने घर के आसपास की महिलाओं को भी इसकी जानकारी देकर जागरूक करेंगे।-जानवी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
महिला को सशक्त होने के लिए अपने अधिकारों और महिला सुरक्षा कानून की जानकारी होनी चाहिए तभी वह अपनी और परिवार की रक्षा कर सकेगी।-अंजली चौहान, छात्रा

----------
एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर आज छात्राएं सशक्त हो रही हैं। आत्मरक्षा के साथ आपने आसपास के लोगों को भी सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करूंगी।-नीतू, छात्रा

-------
इस तरह की संगोष्ठियां ग्रामीण स्तर के कॉलेजों में भी होनी चाहिए, जिससे वहां की महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी हो तभी वह सशक्त बन सकेंगी।-करिश्मा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed